पुलिस पर फायरिंग करने वाला 5 हजार का इनामी पकड़ा

 ग्वालियर। रुअर गांव में पुलिस पर गोलीबारी कर फरार हुआ पांच हजार का इनामी रामू तोमर पकड़ा गया। आरोपी से पुलिस पर फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी मिली है। रामू की पुलिस को पंकज सिकरवार हत्याकांड में तलाश थी। पंकज सिकरवार हत्याकांड में फरार रामू हजीरा पुलिस ने तोमर की पुलिस को तलाश थी। आरोपी की पिस्टल के साथ गिरफ्तारी के लिए पुलिस कप्तान नवनीत की गिरफ्तारी भसीन ने 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस आरोपी की तलाश में रुअर और पिन्हाट गांव में पहुंची थी। यहां रामू तोमर और उसके भाई ने पुलिस से सामना होने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस वारदात में पुलिस के हाथ से रामू फिसल गया था। जबकि जवाबी गोलीबारी में रामू का बाई गब्बर घायल हो गया था। उसके दोनो पैरो में दो गोली लगी थीइसके बाद पुलिस रामू के पीछे हाथ धोकर लग गई थी। इस बीच बीती रात को हजीरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रामू के पास से पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी मिली है। दरअशल रामू ने पंकज की हत्या के बाद परमाल और उसके साथियों की मदद की थी। हत्या में इस्तेमाल हथियारो को रामू और शैलू ने ही अपने पास छुपाकर रखे थे।शैलू पूर्व में पकड़ा जा चुका है। पुलिस रामू को रिमांड पर लेकर पंकज मर्डर की जानकारी जुटाएगी