ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र स्थित सैन्य इलाके में सेना के एक जवान ने अपने ही साथी जवान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार दोपहर की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
मुरार थाना पुलिस ने बताया कि दोनों जवान साथ ही ड्यूटी पर तैनात थे और ड्यूटी के दौरान ही इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जवान प्रजापति ने नारायण साहू पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे की है। घायल जवान नारायण को तुरंत सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में मुरार थाने में आज रिपोर्ट दर्ज करायी गई।
सेना के जवान ने साथी को कुल्हाड़ी से काटा