रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को एक बार फिर मितव्ययता बरतने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास के दौरान उन्होंने महसूस किया है कि कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा में बड़ी राशि का व्यय होती है। उन्होंने कहा है कि भविष्य में उनके प्रवास के दौरान मण्डप, शामियाना और साज-सज्जा में अनावश्यक व्यय न किया जाए और मितव्ययता के साथ न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को संबंधितों को निर्देशित करने को कहा है।
मंत्री रविन्द्र चौबे ने इस दौरान कहा कि आज जनता भूपेश सरकार के साथ है। केन्द्र की मोदी सरकार धान का 1825 दे रही है, वही भूपेश सरकार 2500 रुपये दे रही है। शराबबंदी पर भाजपा नौटंकी कर रही है। शराबबंदी के लिए कमेटी में भाजपा शामिल नहीं हुई। वह गंभीर नहीं है।
सरकारी कार्यक्रम सादगी के साथ मनाये,सीएम बघेल के निर्देश